फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: गरीबों के घर बचाने को राजेन्द्र गुढ़ा ने निकाली जन आक्रोश रैली, अफसरों को बताया रिश्वतखोर

Tue, 06 Aug 2024 06:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

ऊंट पर खड़े होकर राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि कई तहसीलदार और एसडीएम रिश्वत ले रहे हैं। वे गरीबों को सता रहे हैं। जमीन की रजस्ट्री के नाम पर रिश्वत खा रहे हैं। ऐसे अफसरों का एक्सिडेंट होगा। उनके कीड़े पड़ेंगे।
विज्ञापन
रैली में ऊंट पर खड़े होकर संबोधित करते राजेंद्र गुढ़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू शहर के निकट उदयपुरवाटी मार्ग पर ग्राम पंचायत उदावास में अतिक्रमण हटाने की तैयारी के विरोध में सोमवार को पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में जन अक्रोश रैली निकाली गई। रैली करीब पांच किलोमीटर लंबी रही। बड़ी संख्या में ग्रामीण ऊंट गाड़ियों में सवार होकर उदावास से कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पर धरना दिया गया। 

विज्ञापन


यहां ऊंट पर खड़े होकर पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि कई तहसीलदार और एसडीएम रिश्वत ले रहे हैं। वे गरीबों को सता रहे हैं। जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर रिश्वत खा रहे हैं। ऐसे अफसरों का एक्सीडेंट होगा। उनके कीड़े पड़ेंगे, जो अफसर ईमानदार हैं वे स्वस्थ रहेंगे।

ये राजस्थान हमारा है
धरने को संबोधित करते हुए गुढ़ा ने कहा कि मोदी तेरी जागीर नहीं है, ये राजस्थान हमारा है। ग्रामीणों को जमीन पर बसे हुए 60 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशासन उदावास गांव में पट्टेशुदा मकानों को अतिक्रमण मानकर बुलडोजर चलाना चाहता है। ये गरीबों के साथ अन्याय है। गुढ़ा ने कहा, सरकार ने पट्टे भी जारी किए हैं, लेकिन आज प्रशासन उन्हें अतिक्रमी मानकर हटाना चाहता है, ये सरासर अन्याय है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार गरीबों के घर उजाड़ना चाहती है।
विज्ञापन


इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इस पर गुढ़ा ने पुलिसकर्मियों से कहा कि ठेले वालों को परेशान करना बंद कर दो। ऊंट भूखे हैं, उनको चारा खिलाओ। 

ग्रामीण धर्मपाल ने बताया कि हमें गांव में बसे हुए 60 साल हो गए हैं। अलॉटमेंट लेटर भी है। पट्टे भी दिए गए हैं, रजिस्ट्रेशन भी हैं, लेकिन अब प्रशासन सरकारी जमीन बताकर खाली करवाना चाह रहा है। प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उदावास और आस-पास के ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें