फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: राजनाथ सिंह बोले-कांग्रेस और करप्शन का एक ही रूप; क्या कारण है जब उनकी सरकार आई घोटाला हुआ

Sun, 07 Apr 2024 09:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

कांग्रेस की सरकार जब भी रही है कोई ना कोई घोटाला जरूर हुआ है। यहां तक कि उनके मंत्रियों को भी जेल की हवा खानी पड़ी थी, जबकि हम लोगों की सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह झुंझुनू में जनसभा करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज पिलानी में झुंझुनू लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के समर्थन में उत्सव मैदान में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान की धरती शौर्य और पराक्रम की धरती है। मैं कहूं तो राणा की शक्ति-मीरा की शक्ति, भामाशाह की संपत्ति ही राजस्थान की धरती है। उन्होंने कहा राजस्थान सहित पूरे देश में एक चुनाव होना चाहिए। अलग-अलग चुनाव से समय और पैसे की बर्बादी होती है। हमारी सरकार वन पेंशन वन इलेक्शन का समर्थन करती है।

पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमारी बात नहीं सुनी जाती थी राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले कुछ सालों में दुनिया भर में हमारी प्रतिष्ठा बड़ी है। पहले हमारे देश के नेता अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलते थे तो उनकी कोई सुनता नहीं था। आज हमारे देश के नेता विदेश में कहीं बोलते हैं तो दूसरे देश ध्यान लगाकर सुनते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस पर साधा भ्रष्टाचार को लेकर निशाना
राजनाथ सिंह ने कहा कि करप्शन और कांग्रेस का रिश्ता है, एक दूजे के लिए... उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब भी रही है कोई ना कोई घोटाला जरूर हुआ है। यहां तक कि उनके मंत्रियों को भी जेल की हवा खानी पड़ी थी, जबकि हम लोगों की सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में हम आत्मनिर्भर बन रहे हैं। 2014 से पहले प्रतिवर्ष 600 करोड़ रुपये से अधिक की आयुध सामग्री बाहर से मंगवाते थे। आज हम 21000 करोड़ रुपये की स्वदेश निर्मित रक्षा सामग्री दूसरे देशों को विक्रय की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें