झुंझुनूं जिले के मंडावा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक बोलेरो गाड़ी नम्बर RJ-23 UC-2077 जो एसबीआई एटीएम मण्डावा के पास साइड में खड़ी है। इसमें काफी मात्रा में रुपये हैं। जो किसी अपराध में संलिप्त हो सकते हैं।
बता दें कि इस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन चालक को नाम पता पूछा तो अपना नाम प्रवीण पुत्र प्रतापराम जाति जाट, निवासी मौजास, थाना मण्डावा, जिला झुंझुनूं राजस्थान का होना बताया। वाहन एवं शक्स की तलाशी मौतबीर मामुर कर चेक किया तो चालक सीट के नीचे एक छोटा थैला मिला, जिसको चेक किया गया तो थैला के अंदर 500-500 रुपयों के नोटों की पन्द्रह गड्डियां मिली। पुलिस ने नोट को जब्त कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।