फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जालोर में बिजली की तारों से टकराई बस, जिंदा जले छह लोग, 36 झुलसे

Mon, 18 Jan 2021 09:34 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
विज्ञापन
Jalore Bus Accident - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के जालोर जिले में शनिवार देर रात एक हादसे में बस में सवार कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक बस अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन तार से जा टकराई और उसमें आग लग गई। यह घटना रात लगभग 10.45 बजे घटी। अब इस मामले में जोधपुर के संभागीय आयुक्त ने सोमवार को जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


घटना में छह लोग जिंदा जल गए जबकि 36 झुलस गए थे। ज्यादातर को जालोर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं कुछ की हालत गंभीर है और उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया था। पुलिस उपाधीक्षक हिम्मत सिंह के अनुसार यह हादसा महेशपुरा गांव के पास हुआ। एक बस चालक रास्ता भटककर ग्रामीण इलाके में चला गया जहां बस बिजली की तारों से टकरा गई और उसमें आग लग गई।
 

बस में सवार सभी लोग जैन समाज के थे। जो नाकोड़ा तीर्थ से दर्शन करने के बाद अजमेर और ब्यावर लौट रहे थे। झुलसने वाले कुछ लोगों की अभी पहचान होना बाकी है। हादसा जालोर जिले से सात किलोमीटर दूर महेशपुरा गांव में हुआ। जैन श्रद्धालु दो बसों में सवार होकर ब्यावर के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन


रास्ता भटकने के कारण महेशपुरा गांव पहुंचे
सभी श्रद्धालु जालोर जिले के जैन मंदिर मे दर्शन करने के लिए पहुंचे। दर्शन के बाद लौटते वक्त वे रास्ता भटक गए और महेशपुरा गांव पहुंच गए। गांव की संकरी गलियों से गुजरते वक्त बस हाइटेंशन तारों की चपेट में आ गई और उसमें आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंडक्टर तारों को हटाने के लिए बस के ऊपर चढ़ गया। इसी दौरान बस में करंट फैल गया और उसमें आग लग गई।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख
मृतकों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'राजस्थान के जालोर में हुए बस हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं उनके परिवार वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें