फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले में कार्रवाई, मैड सफर नाम की कंपनी के डायरेक्टर व दलाल को भेजा जेल

Thu, 09 May 2024 12:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: जवाहर सर्किल थाने में दर्ज ऑर्गन ट्रांसप्लांट केस में पुलिस ने जांच करते हुए दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया हैं। जिन्हें गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले में जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने बुधवार को मैड सफर नाम की कंपनी के डायरेक्टर सुमन जाना व दलाल सुखमय नंदी को कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में अरेस्ट अन्य लोगों से लगातार पूछताछ कर अंग तस्करी और प्रत्यारोपण मामले में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस पूछताछ कर कड़ी से कड़ी जोड़ रही है। इसके बाद इस मामले में फोर्टिस, मणिपाल और ईएचसीसी अस्पताल के कई डॉक्टरों की गिरफ्तारी संभव है। इस मामले में फरार रांची का दलाल मोहम्मद मुर्तजा अंसारी व राजकमल नायक जोकि इसी कंपनी में काम करता था, उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास जारी है।

गौरतलब है कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जयपुर के फोर्टिस और ईएचसीसी अस्पताल ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए फरीदाबाद, दिल्ली की इसी कंपनी से एमओयू कर रखा था। यह कंपनी दलालों के जरिए बांग्लादेश से किडनी के डोनर व रिसीवर ढूंढ़ती थी। सौदा तय होने के बाद उनके फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए जाते थे और उन्हें जयपुर भेजा जाता था। ट्रांसप्लांट के लिए रिसीवर से रिकॉर्ड पर सिर्फ आठ से दस लाख रुपए लेना दिखाया जाता था। लेकिन वसूली पच्चीस से तीस लाख रुपए की होती थी। इस मामले में मैड सफर नाम की कंपनी के डायरेक्टर सुमन जाना व दलाल सुखमय नंदी को गिरफ्तार किया गया था।

ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले में बढ़ सकती है डॉक्टर सुधीर भंडारी की मुश्किलें

विज्ञापन

फर्जी ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले में आज चिकित्सा मंत्री महामहिम राज्यपाल से दोपहर 2:00 बजे राज भवन में मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सा मंत्री राज्यपाल के समक्ष फर्जी ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले में डॉक्टर सुधीर भंडारी के खिलाफ कुछ साक्ष्य प्रस्तुत करने की बात सामने आई है। यह भी जानकारी मिल रही है राजस्थान सरकार राज्यपाल से आरयूएचएस के वाइस चांसलर पद से डॉ सुधीर भंडारी को बर्खास्त करने की मांग भी राज्यपाल के समक्ष रख सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें