फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: छात्र संघ चुनाव की मांग; विश्ववविद्यालय के सचिवालय पर छात्रों ने किया कब्जा, चुपचाप निकल गए कुलपति

Mon, 14 Aug 2023 10:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

कार्यकर्ता छात्र संघ चुनाव करने को लेकर लगभग चार घंटे तक धरना देते रहे, लेकिन कुलपति वहां से लापता हो गए। विश्वविद्यालय प्रशासन भी धीरे-धीरे लापता हो गया। 
विज्ञापन
विश्ववविद्यालय के सचिवालय पर धरना देते छात्र नेता।। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में छात्र संघ चुनाव होने चाहिए इसको लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय पर कब्जा कर लिया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रशासन के साथ में झड़प भी हुई।

विज्ञापन


हुश्यार सिंह मीणा राष्ट्रीय मंत्री एबीवीपी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्र संघ चुनाव करने को लेकर लगभग चार घंटे तक धरना देते रहे, लेकिन कुलपति वहां से लापता हो गए। विश्वविद्यालय प्रशासन भी धीरे-धीरे लापता हो गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज पूरे प्रदेश में प्रदेश व्यापारी आंदोलन किया है। सभी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के साथ में जिला केंद्रों पर प्रदर्शन किए गए। 

राजस्थान में छात्र संघ चुनाव होने चाहिए
राजस्थान में छात्र संघ चुनाव होने चाहिए लोकतंत्र में विश्वास करने वाले लोग यदि इस तरीके से लोकतंत्र में विश्वास करेंगे तो किस तरीके से छात्र संघ चुनाव हो पाएंगे विद्यार्थी परिषद का मानना है कि आज हम सभी को एक होकर छात्र संघ चुनाव हो इसके लेकर छात्रों को एक होना चाहिए और मजबूती के साथ में प्रदेशव्यापी आंदोलन खड़ा करना है इसको लेकर आगामी तारीख को बड़े प्रदर्शन की योजना भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें