फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: जयपुर में सुबह से झमाझम, रेगिस्तान तरबतर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Wed, 07 Aug 2024 08:55 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह से हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए जयपुर और सवाई माधोपुर में मध्यम से तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज राज्य के उत्तर-पूर्वी  भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मानसून की टर्फ लाइन अपनी सामान्य स्थिति से शिफ्ट हो रही है। इससे प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह से ही हल्की फुहारों का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए जयपुर तथा सवाई माधोपुर में मध्यम से तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों ने अनुमान जताया है कि आगामी दिनों में जयपुर, भरतपुर, कोटा तथा बीकानेर संभाग में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


थार के रेगिस्तान में सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश रेगिस्तानी इलाके जैसलमेर में हुई है। यहां 260 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है, वहीं जोधपुर में 246 एमएम बारिश, पाली 257 एमएम बारिश हुई है। 
विज्ञापन

इसके अलावा अजमेर में 165, बाड़मेर में 193, जालौर में 157 और पाली में 166 एमएम बारिश दर्ज की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें