फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: अलवर, सीकर, चूरू और झुंझुनू में शीतलहर; गुलाबी नगर में सर्दी से राहत

Mon, 15 Jan 2024 11:22 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather News: राजस्थान में अलवर, सीकर, चूरू और झुंझुनू में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही इन जिलों में कोहरे और पाले की भी चेतावनी दी गई है।
 
विज्ञापन
राजस्थान मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मौसम का सितम जारी है। अलवर, सीकर, चूरू और झुंझुनू में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही यहां किसानों को पाले से भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


अलवर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया है। सीकर में सात डिग्री, चूरू में 4.2 डिग्री, गंगानगर में 5.3 और हनुमानगढ़ में 5.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री पहुंच गया।

दरअसल, बीते सप्ताह राजस्थान में सर्दी का असर सबसे ज्यादा महसूस किया गया। इस दौरान फतेहपुर में पारा शून्य तक पहुंच गया। अलवर में भी न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें