राजस्थान विश्वविद्यालय में सिंडिकेट बैठक के दौरान हंगामा हो गया। दरअसल, एबीवीपी और एनयूएसआई के छात्रों के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही खींचतान आज बैठक मैं भी खुलकर सामने आ गई। दोनों गुट आपस में ही भीड़ गए, जिसके चलते एबीवीपी ने कुलपति के कार्यालय का घेराव किया, जिसको तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
राष्ट्रीय मंत्री एबीवीपी होशियार मीना ने राजस्थान विश्वविद्यालय में सिंडिकेट बैठक के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की विद्यार्थी परिषद कड़े शब्दों में निंदा करती है। साथ ही जिन पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है। कैंपस में पुलिसकर्मियों का क्या काम है, जब शांतिपूर्वक छात्र प्रदर्शन कर रहे थे तो पुलिस द्वारा लाठीचार्ज क्यों किया गया।
शिक्षण संस्थानों में जिस तरीके से पुलिस का घोषणा और छात्रों का पढ़ने वाले छात्र पुलिस की इन हरकतों से डरे हुए रहते हैं। राजस्थान के ज्यादातर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में पुलिस का हस्तक्षेप निंदनीय है। विद्यार्थी परिषद शिक्षा के मंदिर से पुलिस को दूर रखने की भी मांग करती है।