फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान में आखिरी दिन धड़ाधड़ तबादले, निचले स्तर पर ट्रांसफर के लिए अभी करना होगा इंतजार

Thu, 22 Feb 2024 10:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में शुक्रवार से तबादलों पर प्रतिबंध फिर से लागू हो जाएगा। वहीं, गुरुवार को अंतिम दिन सरकार में एक के बाद एक तबादला सूचियां देर रात तक आनी जारी रही। हालांकि, विभागों में निचले स्तर पर तबादलों के लिए अभी भी कर्मचारियों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में गुरुवार को सरकार की तरफ से धड़ाधड़ तबादला सूचियां जारी हुईं। स्टेट की सबसे बड़ी सर्विस आरएएस की भी जंबो सूची जारी की गई। इसमें 396 अफसरों को इधर-उधर किया गया। वहीं, भारतीय वन सेवा के पांच अफसर व सहकारिता में भी निरीक्षक स्तर के 55 अफसरों की बदली कर दी गई।

विज्ञापन


वित्त विभाग के अंतर्गत आने वाले आबकारी महकमे में तबादले किए गए। लेकिन सबसे बड़े कैडर लेखा सेवा की सूची का इंतजार अभी बाकी है। जानकारी के मुताबिक, इसमें कुछ प्रभावशाली अफसरों को हटाए जाने को लेकर विवाद चल रह है। हालांकि, ये अफसर सालों से यहां जमे हुए हैं और खुद सीएस तक इनमें से कई अफसरों को हटाने के निर्देश भी दे चुके हैं।

स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग में निचले स्तर के तबादले अटके
स्वास्थ्य विभाग में बड़े अधिकारियों की तबादला सूची तो जारी हो गई। लेकिन निचले स्तर पर अभी तबादल नहीं किए गए हैं। शिक्षा महकमे में भी तबादले नहीं किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भी कहा है कि महकमे में अभी निचले स्तर के तबादले नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बयान दे चुके हैं कि बच्चों की बोर्ड की परीक्षा नजदीक है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग में अभी तबादले नहीं किए जा रहे। राजस्थान में शिक्षा विभाग सबसे बड़ा महकमा है। करीब दो लाख से ज्यादा कर्मचारी इसमें काम कर रहे हैं, जिनमें शिक्षक और क्लर्क ग्रेड के कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें