फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कम उम्र में मृत्यु दर घटाने और हृदय रोग से बचाव को लेकर जयपुर में होगी चर्चा,विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Wed, 27 Sep 2023 05:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दुनिया में होने वाली मौत का सबसे बड़ा कारण कार्डियोवैस्कुलर हार्ट डिजीज है। दुनिया में अकेले इस बीमारी से हर साल 1.70 करोड़ लोगों की मौत होती है। इसीलिए इनके इलाज के साथ-साथ बचाव पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बारे में बताते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हृदय रोगों के बचाव पर चर्चा करने के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर में कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की राजस्थान शाखा की ओर से आगामी 30 सितंबर और एक अक्टूबर को नेशनल कॉन्फ्रेंस '5वीं सीएसआई कार्डियक प्रिवेंट 2023' आयोजित की जा रही है। इसमें अलग-अलग राज्यों से 700 से अधिक कार्डियोलॉजिस्ट शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस के आयोजकों ने शुक्रवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज में हुई प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कॉन्फ्रेंस के आर्गनाइजिंग चेयरमैन व सीनियर प्रोफेसर डॉ. एसएम शर्मा ने बताया कि होटल मैरियट में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन राज्यपाल कलराज मिश्र करेंगे। वहीं, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. समीन शर्मा शामिल होंगे। आयोजन सचिव डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि दो दिनों में कि अब हृदय रोग के इलाज के साथ ही इससे बचाव भी आवश्यक हो गया है। बीमारी को होने और बढ़ने से रोकने पर भी ध्यान देने के ऊपर कई रिसर्च की जा रही है। इससे जुड़ी जानकारी कांन्फ्रेंस में साझा की जाएंगी। ट्रेजरार डॉ. गौरव सिंघल ने कहा कि इस दौरान लाइफ स्टाइल, बीपी, शुगर से होने वाली हार्ट डिजीज के साथ-साथ हार्ट की विभिन्न जटिलताओं व उनके नवीनतम उपचार पर चर्चा होगी।

कॉन्फ्रेंस के साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. राजीव गुप्ता और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव बगरहट्टा ने जानकारी दी कि विभिन्न सत्रों में हृदय रोगों से संबंधित नए शोधों पर पत्रवाचन, स्ट्रक्चरल हार्ट डिजीज, हार्ट फैलियर, कोलेस्ट्रोल रिस्क, रूमेटिक हार्ट डिजीज, सीएडी, आरएचडी, अरद्मिया आदि पर व्याख्यान होंगे।
विज्ञापन


चार इंटरनेशनल फैकल्टी भी होगी शामिल
जॉइंट आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. सुनील शर्मा और डॉ. दिनेश गौतम ने बताया कि इस दौरान कुछ प्रेजेंटेशन भी दिए जाएंगे, जिसमें एक्सपर्ट पैनल द्वारा चर्चा की जाएगी। कॉन्फ्रेंस में चार इंटरनेशनल फैकल्टी भी आएगी। इनमें यूके से प्रो. नील पोल्टर, न्यूयॉर्क से प्रो. रॉबर्ट एस. रोजेंसन, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से प्रो. पीसी डीडवानिया और यूएसए से प्रो. संजीव गुप्ता रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें