फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: जेपी नड्डा-अमित शाह आज जयपुर आएंगे, नेताओं के साथ बैठकें, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

Wed, 27 Sep 2023 03:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह आज जयपुर आएंगे। दोनों प्रदेश पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर राजस्थान विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। नड्डा और शाह संघ के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा और अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह आज जयपुर आएंगे। एक दिवसीय प्रवास के दौरान दोनों नेता भाजपा की विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। इन बैठकों में प्रदेश पदाधिकारियों और नेताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों के साथ भी हो सकती है बैठक
जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा और अमित शाह जयपुर दौरे के दौरान संघ के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इस बैठक में भी चुनावी रणनीत को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही संघ पदाधिकारियों से मिले फीडबैठक के आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।  

बैठक में प्रत्याशियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रदेश में अभी तक अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है, जबकि मध्यप्रदेश में दो सूचियां जारी की जा चुकी हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश में कभी भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। ऐसे में प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ नामों पर आखिरी चर्चा की जा सकती है। साथ ही अन्य सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया जा सकता है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को पीएम मोदी की 'परिवर्तन संकल्प महासभा' के बाद भाजपा में उत्साह का माहौल है। प्रदेशभर में पीएम मोदी की सभा को लेकर चर्चाएं हैं। सभा स्थल के बाहर पीएम मोदी को सुनने वाले लोगों की संख्या सभा स्थल पर मौजूद लोगों से दोगुनी थी। परिवर्तन संकल्प महासभा के बाद प्रदेश भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है।

शाह के जयपुर दौरे को लेकर प्रशासन चौकस
एक दिवसीय दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 6:15 बजे जयपुर पहुंचेगे। एयरपोर्ट से सीधे ही जयपुर के पांच सितारा होटल जाएंगे। सूत्र बता रहे हैं कि शाह होटल में कुछ विशिष्ट लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, शाम आठ बजे शाह और नड्डा भाजपा मुख्यालय पहुंचने का कार्यक्रम है, जिसके बाद मीटिंग का दौर शुरू होगा। सूत्र के अनुसार, अमित शाह भाजपा मुख्यालय से भारती भवन जाएंगे, वहां शाह की मुलाकात संघ अधिकारियों से होनी है। अमित शाह आगामी चुनावी के चलते संघ की भूमिका पर चर्चा करेंगे। इधर, भाजपा मुख्यालय में नड्डा बैठक लेंगे।

रात 11 बजे के आसपास दोनों नेता होटल वापस लौट जाएंगे। होटल मैं भी बैठक के लिए कुछ चुनिंदा नेताओं को बुलावा दिया गया है। सुबह अमित शाह और नड्डा एक बार फिर प्रदेश के भाजपा आलाधिकारियों से चर्चा करेंगे और 10 बजे वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

जानकार बता रहे हैं कि अमित शाह प्रदेश के नेताओं को चुनाव पर फोकस करने की सलाह देने आ रहे हैं। भाजपा की एक टीम पिछले तीन महीनों से प्रदेश में सक्रिय है, जिसके फीडबैक के आधार पर नेताओं से बातचीत की जाएगी और आगामी टास्क दिए जाएंगे। अमित शाह के आने से पहले बीजेपी कार्यालय  पुलिस छावनी बन चुका है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। बीजेपी कार्यालय में बिना अनुमति के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, एक लिस्ट के आधार पर  बीजेपी के पदाधिकारी को ही अंदर जाने दिया जा रहा है। प्रदेश के कई टिकट दावेदार भी पहुंचे हुए हैं, जिनको प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें