फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के पेपर लीक मामले में 11 गिरफ्तार, एसओजी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Sun, 07 Jul 2024 08:18 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2022 में पेपर लीक को लेकर एसओजी की टीम ने बड़ा खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले के मुख्य आरोपी समेत अन्य चार की तलाश अब भी जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2022 में पेपर लीक करने के संबंध में प्रदेश की एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान पुलिस की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में 28 जून को पुलिस ने बांसवाड़ा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा से गिरफ्तार प्रवीण मालवीय और सविता डोडियार ने पूछताछ के दौरान बताया कि परीक्षा के एक दिन पहले साकन सिंह खड़िया ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने के लिए ऐसे लोगों को ढूंढने की बात कही जो पेपर के बदले 8 लाख रुपये दे सकें। मालवीय और डोडियार ने आठ उम्मीदवारों की व्यवस्था की जो पेपर के लिए भुगतान करने को तैयार थे।

यह भर्ती परीक्षा 13 नवंबर 2022 को दो पारियों में आयोजित हुई थी, जिसके लिए आरोपियों ने परीक्षा का पेपर सभी अभ्यर्थियों को बोलकर हल कराया था। परिणामस्वरूप सभी अभ्यर्थियों का वनरक्षक भर्ती 2022 में चयन हो गया। पुलिस ने पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी हरीश उर्फ हरिराम सहित चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें