फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नीलम टटवाल बनीं टिस्का मिसेज इंडिया राजस्थान 2023, साल 2022 में ये खिताब भी जीत चुकीं

Thu, 28 Dec 2023 03:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सवाई माधोपुर की बेटी नीलम टटवाल ने दिल्ली में आयोजित टिस्का मिसेज इंडिया राजस्थान 2023 का खिताब जीता है। टिस्का पेजेंट्स इंडिया की ओर से ये शो आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
नीलम टटवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिस्का पेजेंट्स इंडिया द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले 24 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली के पांच सितारा होटल लीला एम्बियंस में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की बेटी नीलम टटवाल ने भी हिस्सा लिया। सुशील टटवाल की पत्नी नीलम ने भारत के विभिन्न राज्यों से चुनी गई प्रतिभागियों के साथ इसमें भाग लिया और टिस्का मिसेज इंडिया राजस्थान का खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन


टिस्का पेजेंट्स इंडिया द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया 2023 प्रतियोगिता कई चरणों मे सम्पन्न हुई। पहला राउंड इंट्रोडक्शन का था, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ स्वयं का परिचय दिया। इस राउंड ने जूरी और दर्शकों के मन को मोह लिया। दूसरे राउंड में सभी प्रतिभागियों ने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड पहनकर वॉक कर सभी दर्शकों और जूरी को लुभाया।

तीसरा और अंतिम राउंड सवाल जवाब राउंड था, जिसमे सभी प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ जूरी द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पर करने के बाद टिस्का मिसेज इंडिया राजस्थान का खिताब नीलम टटवाल ने जीता।
विज्ञापन




मिसेज ग्लैमर राजस्थान 2022 का खिताब भी जीत चुकीं
टिस्का मिसेज इंडिया राजस्थान का खिताब जीतने से पहले नीलम टटवाल मिसेज ग्लैमर राजस्थान 2022 का खिताब भी जीत चुकी हैं। उनकी इस जीत से परिवार मे सबने उन्हें बधाई दी। शो को कई सेलेब्रिटीज ने जज किया, जिसमे मुख्य अतिथि श्वेता शारदा (मिस यूनिवर्स इंडिया 2023) थी।

खुद को फिट रखती हैं नीलम
टिस्का मिसेज इंडिया राजस्थान का खिताब जीतने वाली नीलम टटवाल खुद को बेहद फिट रखती हैं। वह अपने एक्सरसाइज और फिटनेस के वीडियो अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। नीलम टटवाल अक्सर अपने घूमने-फिरने और मॉडलिंग की वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें