फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नए मुख्य सचिव के नाम पर अब भी सस्पेंस बरकरार, सीनियर अफसर को सौंपा जा सकता है चार्ज

Thu, 28 Dec 2023 11:34 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा का कार्यकाल 31 दिसंबर को पूरा हो रहा है। उनके बाद मुख्य सचिव कौन होगा इसे लेकर कई नाम चर्चा में हैं। सूत्रों की मानें तो नए मुख्य सचिव के नाम का ऐलान होने में कुछ वक्त और लग सकता है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी का नया चेहरा कौन होगा इस पर अब भी सस्पेंस बरकरार है। कहा जा रहा है कि ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में नए मुख्य सचिव के पद पर किसी सीनियर को चार्ज सौंपा जा सकता है।

विज्ञापन


फिलहाल उषा शर्मा के बाद सबसे सीनियर अफसर सुबोध अग्रवाल हैं लेकिन इनका नाम जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर चर्चाओं में है। ऐसे में देखना होगा कि क्या सरकार इन्हें चार्ज देगी? वहीं राजेश्वर सिंह दूसरे सीनियर मोस्ट आईएएस हैं जिन्हें चार्ज सौंपा जा सकता है, हालांकि इनका नाम मुख्य सचिव के दावेदारों में भी चल रहा है। 

मुख्य सचिव की दौड़ के दावेदार

नए मुख्य सचिव के रूप में जिन लोगों का नाम चर्चा में हैं, उनमें से ज्यादातर इस वक्त दिल्ली में हैं। प्रमुख दावेदारों में राजस्थान कैडर के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के आईएएस संजय मल्होत्रा, शुभ्रा सिंह, वी. श्रीनिवासन, रोहित कुमार सिंह और रजत कुमार मिश्रा के नाम शामिल हैं। इनके अलावा राजेश्वर सिंह और सुधांशु पंत का नाम भी मुख्य सचिव पद के लिए सामने आ रहा है।
विज्ञापन


तबादलों के इंतजार में ब्यूरोक्रेसी

नई सरकार बनते ही अफसरों की अदला-बदली किए जाने का रिवाज है लेकिन इस बार नई सरकार बनने के बाद से अब तक अफसरों के तबादले नहीं किए गए हैं। साथ ही पिछली सरकार में सीएमओ और सीएमआर में तैनात कई अफसरों को एपीओ किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें