फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे जयपुर, CM और राज्यपाल ने किया स्वागत, डीजी-आईजी कांफ्रेंस में होंगे शामिल

Fri, 05 Jan 2024 06:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

PM Modi in Jaipur : प्रधानमंत्री मोदी पांच और छह की रात जयपुर में ही रुकेंगे। सात जनवरी रविवार को सुबह अपना उद्घोषण करने के बाद जयपुर से विदा लेंगे।
विज्ञापन
पीएम का स्वागत करते सीएम भजनलाल शर्मा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजी-आईजी कांफ्रेंस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम जयपुर पहुंचे गए हैं। प्रधानमंत्री का जयपुर पहुंचने पर सीएम भजनलाल शार्मा और राज्यपाल कलराज मिश्र समेत तमाम नेताओं ने स्वागत किया।एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री का काफिला सीधा भाजपा मुख्यालय की तरफ बढ़ा और 6:00 बजे प्रधानमंत्री भाजपा मुख्यालय पहुंचे। मोदी और शाह की मौजूदगी में प्रदेश मुख्यालय में बैठक करेंगे। मोदी पांच और छह की रात जयपुर में ही रुकेंगे। सात जनवरी रविवार को सुबह अपना उद्घोषण करने के बाद जयपुर से विदा लेंगे। इन दो दिनों में प्रधानमंत्री के साथ ग्रह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA प्रमुख अजित डोभाल सहित कई प्रमुख हस्तियों का जयपुर रहने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन




राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित डीआईजी एवं आईजी कांफ्रेंस के अलावा भाजपा मुख्यालय भी जाएंगे। भाजपा मुख्यालय में भाजपा नेताओं के साथ प्रधानमंत्री के संवाद का कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री तीन घंटे तक भाजपा मुख्यालय में रहेंगे। मोदी भाजपा विधायकों, भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और भाजपा के प्रदेश नेताओ से संवाद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि कार्यकर्ताओं के जोश और उमंग की कोई सीमा नहीं है। देश के प्रधानमंत्री आम कार्यकर्ताओं के बीच होंगे, ये सभी के लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जोकि भाजपा कार्यालय आ रहे हैं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार भाजपा कार्यालय जाएंगे। उल्लेखनीय है कि 2014 में भाजपा की मोदी सरकार आने के बाद ही प्रदेश के हर जिले में भाजपा कार्यालय बनाए जाने की चर्चा शुरू हुई थी। प्रदेश कार्यालय का रूप रंग भी निखारा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें