फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Voting: सबके अलग दिखे अंदाज, किसी ने परिवार तो किसी ने पोते के साथ किया मतदान, देखें तस्वीरें

Sat, 25 Nov 2023 06:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Voting: सबके अलग दिखे अंदाज, किसी ने परिवार तो किसी ने पोते के साथ किया मतदान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 15
साक्षी और निशा कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा। आज मतदान के लिए पूरा प्रदेश एकजुट हुआ है। प्रदेश में 199 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। इस चुनाव में प्रदेश के 5.25 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया है। नव मतदाताओं में पहला वोट देने पहुंचीं महिला मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान आम जनता के साथ ही अलग-अलग पार्टियों के नेता भी मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे।


परिवार के संग सीएम ने डाला वोट
जोधपुर में सीएम अशोक गहलोत ने परिवार के साथ डाला वोट। वहीं, गहलोत ने कहा, ये चुनाव मोदी जी का नहीं है, ये विधानसभा चुनाव है। आज के बाद ये दिल्ली वाले सब गायब हो जाएंगे, हम 5 साल यहीं रहेंगे। गहलोत सरदारपुरा विधानसभा सीट पर वोट डालने के बाद बोले, पूरा मामला अंडर करंट चल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 15
मतदान करने के बाद सचिन पायलट। - फोटो : Amar Ujala Digital
राजस्थान चुनाव में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपना वोट डाला। उसके बात मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, यहां पर मेरी कई हफ्तों से भागदौड़ जारी है। इसलिए वोटिंग खत्म होने के बाद सबसे पहले एक रात चैन से नींद पूरी करूंगा।
विज्ञापन

मतदान करने पौत्र के साथ पहुंचीं राजे

3 of 15
वसुंधरा राजे ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के चुनावी रण में वसुंधरा राजे ने भी अपने मत का उपयोग किया। झालरापाटन सीट से भाजपा प्रत्याशी राजे ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित बूथ पर अपना वोट डाला। इस दौरान उनके साथ उनके पौत्र विनय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने पहली बार वोट डालकर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई है। राजे ने सभी से मतदान के इस पर्व में भागीदारी निभाने की अपील की है।

मतदान से पहले दंडवत हुए किरोड़ीलाल मीणा

4 of 15
मंदिर में दर्शन करते हुए किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला
किरोड़ीलाल मीणा ने मतदान से पहले मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि आज देश, धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध होकर मतदान करने का दिन है। देश को बचाने व बढ़ाने के लिए उन सब घटनाओं को याद रखना है, जिनसे राजस्थान शर्मसार (महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगार युवाओं की मेहनत पर पेपर लीक करा कर डाका डाला, पुजारियों को जलाकर हत्या और दलितों पर अत्याचार) हुआ है। आज आपका दिया वोट सनातन और बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा के साथ ही धार्मिक तुष्टीकरण की संकुचित राजनीति पर गहरी चोट करेगा।
विज्ञापन

हनुमान जी के दर्शन के बाद सीपी जोशी ने किया मतदान

5 of 15
सीपी जोशी ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
सीपी जोशी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने हनुमान जी के दर्शन और आशीर्वाद के बाद चित्तौड़गढ़ में सामुदायिक भवन, मधुबन सेती के मतदान केंद्र पर अपना वोट किया। प्रदेश के सभी मतदाताओं से आग्रह किया, राजस्थान में सुशासन की सरकार लाने और बेहतर भविष्य के लिए लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपना वोट अवश्य दें और परिजन तथा मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

मंत्री शेखावत ने किया सपरिवार मतदान

6 of 15
शेखावत ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को मतदान दिवस पर सपरिवार मतदान किया। शेखावत ने अपनी धर्मपत्नी नोनद कंवर के साथ सुबह 8.45 बजे रातानाड़ा मोहनपुरा पुलिया स्थित न्यू गर्वनमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मतदान केन्द्र पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बूथ संख्या 83 पर मतदान किया। बड़ी बेटी सुहासिनी शेखावत और छोटी बेटी सुरंगमा ने भी मतदान किया।
विज्ञापन

7 of 15
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपना वोट दिया।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने डाला वोट

8 of 15
सतीश पूनिया ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने जयपुर में निर्माण नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में परिवार के साथ मतदान किया।

9 of 15
कैलाश चौधरी ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नं. 107 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नया हॉल गांधीपुरा, बालोतरा में अपने मत का प्रयोग किया।

10 of 15
दीया कुमारी ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
सांसद और विधायक प्रत्याशी दीया कुमारी ने मतदान किया। वोट डालने के बाद दीया कुमारी पंहुची झोटवाड़ा स्थित श्री गणेश मंदिर।

11 of 15
राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया मताधिकार का प्रयोग - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया मताधिकार का प्रयोग। पत्नी के साथ पहुंचे वोट देने। सी स्कीम के सरदार पटेल मार्ग स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के बूथ पर दिया वोट।

12 of 15
ममता भूपेश और मुरारीलाल मीणा ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
दौसा जिले में मंत्री ममता भूपेश ने सिकराय के सिकंदरा मतदान बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, मुरारीलाल मीणा ने अपना वोट दौसा मतदान भूत पर डाला। दोनों ही मंत्री अपने-अपने समर्थकों के साथ वोट डालने पहुंचे थे। 

13 of 15
राज्यवर्धन सिंह राठौर और बीडी कल्ला ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने वोट डाला। वहीं, राजकीय माध्यमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी जयपुर न्यू जोशी कॉलोनी में मंत्री बीडी कल्ला ने भी मतदान किया।

14 of 15
महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने अपनी धर्मपत्नी रेखा मिश्रा के साथ मध्यान्ह पोद्दार मूक बधिर संस्थान स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। मिश्रा ने मतदान केन्द्र में लगी पंक्ति में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा की एवं मतदान किया।
विज्ञापन

15 of 15
नसीरुद्दीन चिश्ती ने किया मतदान - फोटो : Amar Ujala Digital
अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के दीवान के पुत्र नसीरुद्दीन चिश्ती ने किया मतदान। उत्तर विधानसभा के ओसवाल स्कूल स्थित स्थित मतदान केंद्र में किया मतदान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें