श्रीमाधोपुर के बूथ संख्या 119 पर दुल्हन दीक्षा को घर ले जाने से पहले गाड़ी रोक कर दूल्हे सौरभ पंसारी ने पहली बार मतदान किया। सौरभ दुल्हन दीक्षा को जयपुर से लेकर श्रीमाधोपुर पहुंचे थे। सौरभ इंडियन ऑयल कंपनी में कार्यरत हैं।
झालावाड़ शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रुखसार ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित बूथ संख्या 32 में वोट डाला। रुखसार की शनिवार को ही शादी है।
चित्तौड़गढ़ में दिव्यांग राम चंद्र शर्मा (85) ऑटो से मतदान केंद्र पहुंचे। उनका कहना है कि केंद्रों में मतदान का माहौल देखना था, इसलिए होम वोटिंग के लिए अप्लाई नहीं किया।
बीकानेर के खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड तीन में दृष्टिहीन पेमाराम बावरी सबसे पहले वोटिंग करने वालों में रहे। पेमाराम का पैर भी खराब है। इसके बाद भी पैदल वोट देने पहुंचे।
सवाई माधोपुर के पुराने शहर स्थित आदर्श स्कूल में व्हील चेयर पर मतदाता वोट डालने पहुंचे।
अजमेर में 88 साल की फस्टिला ने मतदान किया है।
बांसवाड़ा के चौरासी विधानसभा क्षेत्र का सलाखड़ी गांव गुजरात के कडाणा बांध के बैक वाटर टापू पर स्थित है। इस गांव में 92 वोटर्स हैं। टापू पर बसे गांव के लोगों का मतदान केंद्र बैक वाटर के किनारे पर है। गांव के मतदाता नाव में बैठकर मतदान केंद्र तक पहुंच रहे हैं।