फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने बगावत थामने मुकुल वासनिक को राजस्थान भेजा; जानें क्यों डर रही पार्टी

Wed, 08 Nov 2023 11:36 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान अब नामांकन वापस लेने के लिए 48 घंटों से भी कम वक्त बचा है। कांग्रेस और भाजपा में इस बार बागियों की भरमार है, जिससे दोनों दलों की हालत खराब है।
 
विज्ञापन
बागियों को मनाने के लिए मोर्चे पर निकले मुकुल वासनिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस की चिंता उन दो दर्जन से ज्यादा बागियों को मनाने की है जो निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके लिए कांग्रेस ने विशेष पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक और जितेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कमेटी के नेताओं को बागियों से बातचीत कर जयपुर लाने के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


बागियों की सूची में शाहपुरा से आलोक बेनीवाल मौजूदा विधायक हैं। हालांकि बेनीवाल निर्दलीय विधायक ही हैं, लेकिन बाड़ाबंदी में ये कांग्रेस के साथ रहे थे। पीलल्दा से सरोज भाटी, पुष्कर से गोपाल बहेती, सूरसागर से रामेश्वर दादीच, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ से जोहरी लाल मीणा मोजूदा विधायक, संगरिया से पूर्व विधायक  डॉ. परमनदीप, सागवाड़ा से पन्नालाल डोरिया, शिव में जिलाध्यक्ष फतेहखां, फलौदी से कुंभ सिंह नागौर में पूर्व विधायक हबिबुर्ररहमान, सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले सिवाना से सुनील परिहार, लूणकरणसर में वीरेंद्र बेनीवाल, जालोर में पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, जैतारण में पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी, मनोहर थाना में पूर्व विधायक कैलाश मीणा और अजमेर दक्षिण में पीसीसी मेंबर हेमंत भाटी सहित कई नेता शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें