फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: आम आदमी पार्टी ने जारी की दूसरी लिस्ट, 21 उम्मीदवारों को दिया टिकट

Sat, 28 Oct 2023 10:39 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए शनिवार को आम आदमी पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 उम्मीदवारों को मैदान में उतरा गया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 23 उम्मीदवारों को टिकट दे चुकी है।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हए आम आदमी पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बता दें कि इस लिस्ट में 21 उम्मीदवारों को मैदान में उतर गया है, जिनकी सूची आप पार्टी की ओर से जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


बताते चलें, इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 23 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। अब AAP ने अपने 21 उम्मीदवारों पर दांव खेला है। इनमें बीकानेर वेस्ट, रतनगढ़, सीकर, शाहपुरा, चौमू, सिविल लाइन्ंस, बस्सी, बहरोड़, रामगढ़, नंदबाई, करौली, सवाई माधोपुर समेत कई 23 सीटें शामिल हैं।



वहीं, गुरुवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी, ये कांग्रेस की तीसरी लिस्ट थी। कांग्रेस अब तक राजस्थान के लिए 95 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं, बीजेपी ने अब तक दो लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट नौ अक्तूबर को जारी की थी, जिसमें 41 उम्मीदवारों के नाम थे। 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट 21 अक्तूबर को जारी की थी। राजस्थान विधानसभा की 200 विधानसभा सीटों में से 2018 में कांग्रेस ने 99 सीटें जीती थीं, जबकि, बीजेपी को 73 सीटें मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें