फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: 200 विधानसभा में 1875 प्रत्याशी; अंतिम दिन 2365 में से 490 ने नामांकन पत्र लिए वापस

Fri, 10 Nov 2023 07:31 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सात नवंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। कुल 396 नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। पूरे राज्य में मतदान एक चरण में 25 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए कुल 2365 अभ्यर्थियों में से 490 ने अंतिम दिन नामांकन पत्र वापस लिए अब 1875 अभ्यर्थी निर्वाचन के लिए शेष बचे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 में 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन वापसी के बाद कुल 1875 उम्मीदवार शेष हैं। वहीं, विधानसभा आम चुनाव-2018 में 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 2294 उम्मीदवारों में से 2105 पुरुष उम्मीदवार एवं 189 महिला उम्मीदवार थे। 
विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए 30 अक्टूबर से नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 6 नवंबर तक 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 2365 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। सात नवंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। कुल 396 नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। पूरे राज्य में मतदान एक चरण में 25 नवंबर को होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें