फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : आरटीडीसी को रिवाइव करने के लिए उपमुख्यमंत्री ने ली बैठक, अफसरों को कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

Tue, 27 Aug 2024 04:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को पर्यटन भवन में  राजस्थान पर्यटन विकास निगम की कार्ययोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में  प्रमुख सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व गायत्री राठौड़, आरटीडीसी प्रबंध निदेशक अनुपमा जोरवाल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पर्यटन विकास निगम की कार्ययोजनाओं की समीक्षा को लेकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को पर्यटन भवन में अधिकारियों की बैठक ली। दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं। राजस्थान को पर्यटन में अग्रणी राज्य बनाने के हमारे संकल्प को पूर्ण करने में राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) की महत्वपूर्ण भूमिका है। राजस्थान पर्यटन विकास निगम लाभ की स्थिति में आए तथा अन्य राज्यों के मुकाबले राजस्थान को पर्यटन का सिरमौर बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सके इस हेतु कार्य किया जाना है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारी कार्ययोजना बनाकर काम करें और ज्यादा से ज्यादा समय तक फील्ड में रहकर नियमित रूप से बेहतर प्रदर्शन किए जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आरटीडीसी, पर्यटन विभाग की जिन बजट घोषणाओं को पूरा करने में एजेंसी के रूप में काम कर रही है, उन कामों को गुणवत्तापूर्ण रूप से लक्षित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें