प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को पर्यटन भवन में राजस्थान पर्यटन विकास निगम की कार्ययोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व गायत्री राठौड़, आरटीडीसी प्रबंध निदेशक अनुपमा जोरवाल भी मौजूद रहीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजस्थान पर्यटन विकास निगम की कार्ययोजनाओं की समीक्षा को लेकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को पर्यटन भवन में अधिकारियों की बैठक ली। दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं। राजस्थान को पर्यटन में अग्रणी राज्य बनाने के हमारे संकल्प को पूर्ण करने में राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) की महत्वपूर्ण भूमिका है। राजस्थान पर्यटन विकास निगम लाभ की स्थिति में आए तथा अन्य राज्यों के मुकाबले राजस्थान को पर्यटन का सिरमौर बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सके इस हेतु कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारी कार्ययोजना बनाकर काम करें और ज्यादा से ज्यादा समय तक फील्ड में रहकर नियमित रूप से बेहतर प्रदर्शन किए जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आरटीडीसी, पर्यटन विभाग की जिन बजट घोषणाओं को पूरा करने में एजेंसी के रूप में काम कर रही है, उन कामों को गुणवत्तापूर्ण रूप से लक्षित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करे।