फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अपग्रेड तहसीलों और उप तहसीलों के लिए 62 पद होंगे क्रिएट, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी

Sun, 17 Sep 2023 01:50 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपग्रेड तहसीलों और उप तहसीलों के लिए 62 पद क्रिएट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सीएम गहलोत ने जिलों की घोषणा के साथ इस संबंध में सौगात दी थी।
विज्ञापन
अपग्रेड तहसीलों और उप तहसीलों के लिए 62 पद होंगे क्रिएट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की अपग्रेड की गईं 5 तहसीलों - रारह-भरतपुर, जसरासर-बीकानेर, पापड़दा-दौसा, सरदारगढ़-राजसमंद, बारापाल-उदयपुर और तीन उप तहसीलों- श्रीबालाजी-नागौर, भण्डारी-सीमलवाडा डूंगरपुर, ओगणा-झाडोल उदयपुर के लिए 62 विभिन्न पदों का सृजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है।  

विज्ञापन


सीएम की ओर से स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार क्रमोन्नत तहसीलों में तहसीलदार, तहसील राजस्व लेखाकार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार, सूचना सहायक, वरिष्ठ सहायक, ऑफिस कानूनगो और रिसोर्स पर्सन पटवारी के पांच-पांच पदों और कनिष्ठ सहायक के 10 पदों सहित कुल 50 पद सृजित किए गए हैं। साथ ही, क्रमोन्नत उप तहसीलों में नायब तहसीलदार, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक और अतिरिक्त ऑफिस कानूनगो के तीन-तीन पदों सहित कुल 12 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में प्रवास के दौरान इस संबंध में घोषणा की थी। अब आचार संहिता लगने से पहले ही सीएम ने मंजूरी भी जारी कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें