PM Modi Cabinet Ministers from Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3.0 सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में हुआ। इसमें राजस्थान से चार सांसदों को मंत्री पद दिया गया है। इनमें अलवर सांसद भूपेंद्र यादव व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं अर्जुन राम मेघवाल तथा भागीरथ चौधरी को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसमें अर्जुन राम मेघवाल को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का दर्जा दिया गया। राजस्थान कोटे से मंत्री बने भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत व अर्जुन राम मेघवाल पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री रहे हैं।
सांगठनिक अनुभव
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रहे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 35 सीटों का दायित्व मिला। पंजाब में भाजपा के राज्य प्रभारी रहे। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति चुनाव प्रबंधन कमेटी के संयोजक बनाए गए। राजस्थान विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक रहे।
अर्जुन राम मेघवाल (जन्म: 7 दिसम्बर 1954)
भारत के कानून एवं न्याय मंत्री तथा केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री हैं। वे पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय जल संसाधन, गंगा विकास मंत्री रह चुके हैं। वे बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वे बीकानेर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। अर्जुन राम मेघवाल एक राजनेता और भारत सरकार के संसदीय मामलों और संस्कृति राज्य मंत्री हैं। मई 2023 में उन्हें कानून मंत्रालय सौंपा गया। भारतीय जनता पार्टी के एक सदस्य मेघवाल पहले मुख्य सचेतक और भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। वह पहली बार 2009 में राजस्थान के बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर लोकसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोविंद राम मेघवाल से 55711 वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं।