फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: शेखावत और भूपेंद्र समेत राजस्थान से चार मंत्री बनेंगे! मोदी की टीम में शामिल होगा यह नया नाम

Sun, 09 Jun 2024 02:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

PM Modi Cabinet Ministers from Rajasthan: राजस्थान के चार सांसद एनडीए सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं।  इनमें से तीन पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इनमें नया नाम भागीरथ चौधरी का शामिल हुआ है।
विज्ञापन
यह चार सांसद शाम को ले सकते हैं शपथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi Cabinet Ministers from Rajasthan: एनडीए के कुनबे में राजस्थान के 4 सांसद मंत्री बनने जा रहे हैं। इनमें गजेंद्र सिंह, भूपेंद्र यादव और अर्जुन राम मेघवाल पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। नए मंत्री के रूप में नया नाम भागीरथ चौधरी का शामिल हुआ है।

विज्ञापन


दरअसल,राजस्थान से मंत्री बनने जा रहे सांसदों में जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, अलवर सांसद भूपेंद्र यादव, बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के नाम शामिल हैं। ये चारों नेता रविवार को को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टी पार्टी में शामिल हुए हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव और अर्जुन राम मेघवाल पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। भागीरथ चौधरी के पहली बार मंत्री बनाया जा रहा है।

दिल्ली में पीएम मोदी के साथ हुई बैठक में शामिल होकर बाहर आए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कि तीसरी बार भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रत्याशी बनाया था। प्रधानमंत्री ने भी तीसरी बार मुझे अपनी टीम में शामिल करके देश की सेवा का मौका दिया है।
विज्ञापन


यह रहा था चुनाव का परिणाम
बता दें कि राजस्थान की सभी 25 सीटों के नतीजे चार जून को सामने आए थे। इसमें भाजपा ने 14, कांग्रेस ने आठ और अन्य दलों ने एक-एक सीट जीती थी। 2024 लोकसभा चुनाव के परिणाम काफी चौकानें वाले रहे थे। पिछले दो चुनावों की तुलना में यहां भाजपा को 11 सीटों का नुकसान हुआ था। इसके अलावा सीपीएम, आरएलपी और बाप पार्टी ने भी एक-एक सीट जीती थी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें