फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North-West Railways: स्टेशनों के दोहरीकरण कार्य से रेल यातायात प्रभावित, ये रेल सेवाएं होंगी आंशिक रद्द

Tue, 20 Feb 2024 10:46 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में मेहसाणा-पालनपुर रेलखंड के मध्य धारेवाड़ा-पालनपुर स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित होगा। इस संबंध में कुछ रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम रेलवे - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल पर महेसाना-पालनपुर रेलखंड के बीच स्थित धारेवाड़ा-पालनपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए कुछ समय का ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का कार्य होने से उत्तर-पश्चिम रेलवे की कुछ रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जो कि इस प्रकार हैं: 

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा, जोधपुर से प्रस्थान करने वाली यह रेलसेवा 21 फरवरी से 23 मार्च तक आबूरोड तक संचालित होगी। इस अवधि में आबूरोड-साबरमती स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा 22 फरवरी से 24 मार्च तक साबरमती के स्थान पर आबूरोड स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा उपरोक्त अवधि में साबरमती-आबूरोड स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें