फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: झगड़े में युवक की मौत से जयपुर में तनाव, शास्त्री नगर थाने में पत्थरबाजी, विधायक और आईपीएस के बीच तकरार

Sat, 17 Aug 2024 03:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शास्त्री नगर इलाके में ई रिक्शा में सवार लोगों के साथ हुए झगड़े में युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और आईपीएस राशि डोगरा के बीच नोकझोंक हो गई। विधायक और उनके सहयोगियों ने पुलिस पर बदतमीजी करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद थाने के बार उग्र हुए प्रदर्शनकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शास्त्री नगर इलाके में दिनेश स्वामी नामक युवक की मौत के बाद जयपुर में तनाव की स्थिति बन गई है। एक तरफ समाज के लोग शास्त्री नगर थाने पर ही धरना देने बैठ गए। तो वहीं दूसरी ओर थाने के बाहर लोगों ने धरना दे रहे समाज के लोगों पर  पथराव कर दिया। पुलिस ने थाने के बाहर बैठे दो युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार झगड़े में युवक की मौत के बाद समाज के लोग थाने पर धरना दे रहे थे। इस बीच विधायक गोपाल शर्मा और हवामहल विधायक बाल मुकुंद आचार्य थाने पहुंचकर समझाइश कर रहे थे। तभी थाने के बाहर धरना दे रहे लोगों पर सामने के मकान से पथराव हुआ, जिसके जवाब में हिंदू समुदाय के लोगों ने भी पथराव किया।

विज्ञापन


इस पर पुलिस ने थाने के बाहर बैठे दो युवकों को हिरासत में लिया। इस गिरफ्तारी के विरोध में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और आईपीएस राशि डोगरा के बीच नोकझोंक हो गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर थाने से लोगों को बाहर निकलने का प्रयास किया।

विज्ञापन


एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की मांग
विधायक और उनके सहयोगियों ने पुलिस पर बदतमीजी करने का आरोप भी लगाया। कहा गया कि आईपीएस राशि डोगरा  बल प्रयोग करने की कोशिश कर रही हैं। सरकार और पीड़ित पक्ष के बीच सहमति बनाने का प्रयास जारी है। पीड़ित पक्ष एक करोड़ रुपये एक सरकारी नौकरी और एक डेयरी की मांग कर रहा है।

ये है मामला
जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में बीती रात एक झगड़े के बाद 36 वर्षीय युवक दिनेश स्वामी की मौत हो गई थी। स्वामी बस्ती निवासी दिनेश स्वामी अपने साथी जितेंद्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। तभी आजाद कॉलोनी में उसकी स्कूटी की टक्कर एक ई-रिक्शा से हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा में सवार तीन युवकों और दिनेश के बीच मारपीट हो गई। इस घटना के बाद दिनेश स्वामी अपने घर पहुंचा, लेकिन वहां अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें