फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur : जयपुर मेडिकल एसो. के आह्वान पर 24 घंटे का मेडिकल शट डाउन, डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए मांग उठाई

Sat, 17 Aug 2024 10:36 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कार्यस्थल पर रेजीडेंट डॉक्टर्स की सुरक्षा की मांग को लेकर जयपुर मेडिकल एसो. ने 24 घंटे का मेडिकल शट डाउन घोषित किया है। डॉक्टरों की मांग है कि कोलकाता में हुई घटना के दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और देश भर में डॉक्टरों की सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर मेडिकल एसोसिएशन (JMA) के अध्यक्ष डॉ. तरुण ओझा और सचिव डॉ. अनुराग शर्मा ने सूचित किया है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और आईएमए राजस्थान स्टेट ब्रांच के आह्वान पर जयपुर सहित समस्त राजस्थान में 17 अगस्त को सुबह 6 से 18 अगस्त सुबह 6 बजे तक संपूर्ण मेडिकल शटडाउन रहेगा।

विज्ञापन


शटडाउन के पीछे प्रमुख मांगों में रेजीडेंट डॉक्टर्स की कार्यस्थल पर सुरक्षा, सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट का त्वरित कार्यान्वयन, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुए जघन्य अपराध के दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा दिया जाना शामिल है।

यह निर्णय कल रात RG कार अस्पताल में डॉक्टर्स पर हुए हमले के बाद लिया गया। हमले में इमरजेंसी व अन्य स्थलों को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे चिकित्सकों में आक्रोश फैल गया, इस हमले ने डॉक्टर्स के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


आईएमए राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. रजनीश शर्मा की उपस्थिति में आयोजित एक बैठक में समस्त चिकित्सक संगठनों की कार्यकारिणी समिति ने फैसला किया कि 17 अगस्त की शाम को रेजीडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल से एक महारैली निकाली जाएगी। इस रैली के माध्यम से डॉक्टर्स अपनी मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें