फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: कमला बेनीवाल की अंत्येष्टि पर विवाद, कांग्रेस ने पूछा- राजकीय सम्मान न देना सरकार की गलती या भूल

Thu, 16 May 2024 07:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल का निधन 15 मई बुधवार को जयपुर में हुआ। गुरुवार को जयपुर में ही उनका अंतिम संस्कार बिना राजकीय सम्मान के किया गया। इसको लेकर अब कांग्रेस ने सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री और कई राज्यों की राज्यपाल रहीं कमला बेनीवाल की अंत्येष्टि पर राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर विवाद छिड़ता नजर आ रहा है। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे लेकर भाजपा से सवाल पूछा है कि क्या ये अपमान दिल्ली के इशारे पर किया गया।

विज्ञापन


राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम और पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल का निधन 15 मई बुधवार को जयपुर में हुआ। गुरुवार को जयपुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन बेनीवाल के अंतिम संस्कार के दौरान राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने को लेकर अब सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि कमला बेनीवाल राजनेता होने के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानी भी रहीं थीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के ज़रिए राजस्थान सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने भाजपा सरकार पर बेनीवाल का अपमान करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


डोटासरा लिखा- "स्वतंत्रता सेनानी और गुजरात की पूर्व राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल जी की अंत्येष्टि में उन्हें राजकीय सम्मान नहीं दिया गया। क्या दिल्ली के "इशारे" पर दिवंगत सेनानी का अपमान किया गया? या ये मानवीय भूल हुई है?" स्वतंत्रता सेनानी को आखिरी सम्मान न देना क्या उचित है? सरकार जवाब दे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें