फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एक लाख के इनामी बदमाश ने SI से पिस्टल छीनकर तीन राउंड किए फायर, पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल

Thu, 16 May 2024 02:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को दिल्ली से जयपुर लाया जा रहा था। इस दौरान उसने एसआई से पिस्टल धीन ली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के दौलतपुरा थाना इलाके में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश और पुलिस के बीच हुई फायरिंग में बदमाश राकेश कुमार यादव के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिसकर्मियों ने एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके पैर से डॉक्टरों ने बुलट निकाल दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी बदमाश राकेश को असम पुलिस ने मेघालय से डिटेन किया था। आरोपी को मेघालय पुलिस दिल्ली लेकर आई, जिसके बाद उसे जयपुर लाया जा रहा था। मेघालय पुलिस ने जयपुर कमिश्नरेट से आरोपी को जयपुर लाने के लिए जाप्ता मांगा। जिसके बाद विद्याधर थाने के एसआई हरीराम बदमाश को लेकर जयपुर आ रहे थे। रात साढ़े 12 बजे आरोपी ने दौलपुरा के नजदीक बाथरूम जाने के लिए गाड़ी रुकवाई। इस दौरान उसने एसआई हरिराम की पिस्टल छीन ली और फायर करने लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में गोली चलाई जो उसके पैर में गोली लगी। फिलहाल उसका इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें