फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahpura: तीन मौत से बड़लियास में मातम, पिता की मृत्यु के अगले दिन मां-बेटे ने भी तोड़ा दम, क्या कह रहे ग्रामीण

Sun, 21 Jul 2024 10:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा

सार

बड़लियास थाना अधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत ने बताया कि ग्रामीण सूदखोरी से परेशान होकर सुसाइड का मामला मान रहे हैं। मामले में इस एंगल से भी हम जांच कर रहे हैं। तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
उपसरपंच परिवार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुरा जिले के बड़लियास गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। शनिवार को उपसरपंच पिता की मौत के बाद रविवार को मृतक की पत्नी और उसके बेटे की भी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जिले के बड़लियास गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की 24 घंटों में संदिग्ध मौत के बाद पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। शनिवार को पिता की मौत की चिता की राख ठंडी भी नहीं हुई थी कि रविवार को पत्नी और बेटे की भी मौत हो गई, जिससे गांव में मातम छा गया। 

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उपसरपंच सत्यनारायण सोनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सत्यनारायण सोनी की मौत के बाद शनिवार शाम बड़लियास ग्राम पंचायत की वार्ड पंच और सत्यनारायण सोनी की 45 वर्षीय पत्नी ममता सोनी और 22 वर्षीय पुत्र आशुतोष सोनी की भी तबीयत खराब हो गई। उन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रविवार को ममता और आशुतोष की भी मौत हो गई। एक ही परिवार के तीनों की मौत के बाद बड़लियास गांव में शोक की लहर है। बड़लियास थाना पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सत्यनारायण सोनी के भाई की रिपोर्ट पर 194 में मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार सत्यनारायण सोनी पिछले कुछ दिनों से सूदखोरों से परेशान था। बड़लियास थाना अधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत ने कहा कि तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस अनुसंधान कर रही है। थाना अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण सूदखोरी से परेशान होकर सुसाइड का मामला मान रहे हैं। उस एंगल से भी हम जांच कर रहे हैं।

पूरा परिवार हुआ खत्म
सत्यनारायण सोनी के परिवार में उनकी पत्नी और पुत्र था। तीनों की मौत के बाद पूरा परिवार खत्म हो गया है। उनके छोटे भाई सत्यनारायण के पास रहते हैं। उनकी पूर्व में शादी हुई थी, लेकिन उनकी पत्नी कभी भी ससुराल नहीं आई। ऐसे में अब केवल भाई ही बचा है।

भीलवाड़ा एसपी बोले-मामला सुसाइड का लग रहा है
रविवार को भीलवाड़ा के जिला चिकित्सालय में दो जनों की मौत के बाद इस मामले में भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला सुसाइड का लग रहा है। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है। भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि बडलियास ग्राम पंचायत के उपसरपंच सत्यनारायण सोनी (54 वर्ष) शनिवार को अपने खेत पर मक्का की फसल की निराई-गुड़ाई कर रहा था। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिवार वाले उनको बडलियास अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें