फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: 30 करोड़ की टैक्स चोरी के लिए आयकर विभाग ने मारा छापा, 16 किलो सोना और 70 लाख नकदी बरामद

Sat, 18 May 2024 01:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आयकर विभाग द्वारा एआरएल ग्रुप और अक्षत बिल्डर्स के यहां की जा रही छापेमारी का दौर तीसरे दिन भी जारी रहा। विभाग की टीम को आज सुबह करोड़ों रुपयों की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। बीते दो दिनों में दोनों के यहां से 16 किलो से अधिक का सोना और करोड़ों की अन्य संपत्ति बरामद की गई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में एआरएल ग्रुप और अक्षत बिल्डर्स पर आयकर विभाग की छापेमारी आज तीसरे दिन भी जारी रही। आज सवेरे की गई कार्रवाई में विभाग की टीमों को दोनों ग्रुप के संचालकों के पास करोड़ों रुपए के दस्तावेज मिले हैं। 

विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम आज एक और बैंक लॉकर खोलेगी। अब तक टीम ने 13 में से 12 लॉकर खोलकर सोना और नकदी जब्त कर ली है। गुरुवार सुबह से आयकर विभाग ने ग्रुप के 11 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी, जिसमें आज तीन ठिकानों पर सर्च समाप्त हो चुका है। फिलहाल 8 जगहों पर सर्च जारी है।

विभाग के सूत्रों के अनुसार पिछले दो दिनों में छापेमारी के दौरान 8 लॉकरों से 16 किलो से अधिक सोना और 4 लॉकरों से निवेश के दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा 6 अलग-अलग स्थानों से 70 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं और 50 करोड़ से अधिक के शेयर मिले हैं। टीम आज बचा हुआ एक और लॉकर खोलेगी।
विज्ञापन


एआरएल ग्रुप पर 30 करोड़ की टैक्स की चोरी का आरोप है। आयकर विभाग की टीम दोनों समूहों के निवेशकों के पिछले 3 साल के बैंक, प्रॉपर्टी और टैक्स के दस्तावेजों की जांच कर रही है। दोनों ग्रुप ने आयकर विभाग को 100 करोड़ से अधिक खर्च की जानकारी दी है, जिनकी जांच जारी है।

16 मई को जयपुर, बगरू और बिंदायका में कुल 11 स्थानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। टीम ने नंदकिशोर जैन, सुनील जैन, अंकित जैन, अक्षत जैन, पदमचन्द जैन और जुगल भनोट से पूछताछ की है। इसके अलावा आयकर विभाग बाहरी निवेशकों से भी पूछताछ कर सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें