Rajasthan Cricket: राज्य के श्रीगंगानगर में संचालित जिला क्रिकेट संघ से क्रिकेट खेलने वाले मानव सुथार के प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने भारत 'ए' की टीम में उनका चयन किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आईपीएल 2024 के लिए मंगलवार को दुबई में हुए ऑक्शन में राजस्थान के श्रीगंगानगर में रहने वाले मानव सुथार को को गुजरात टाइटन्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा। मानव सुथार अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और उन्होंने अब तक भारत की ओर से टेस्ट, वनडे या टी-20 में से किसी में भी नहीं खेला है।
विज्ञापन
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार को गुजरात टाइटन्स ने 20 लाख में खरीदा है। हालांकि 21 वर्षीय मानव ने अब तक एक भी आईपीएल मैच नहीं खेला है। जिला क्रिकेट संघ के मुख्य कोच धीरज शर्मा के निर्देशन में ट्रेनिंग लेकर मानव ने राजस्थान की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया।