फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: दिव्यांशु ने सीएम को पत्र लिखकर मिलने बुलाया, बच्चे की विश पूरी करने अस्पताल पहुंचे गहलोत

Sun, 18 Jun 2023 06:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पांच वर्ष की उम्र में कैंसर से लड़ रहे दिव्यांशु ने मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र लिखकर मिलने की इच्छा जताई थी। बच्चे की विश पूरी करने सीएम आज दिव्यांशु के जन्मदिन के मौके पर उससे मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
बच्चे से मिलने अस्पताल पहुंचे गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जेके लोन अस्पताल पहुंचकर में भर्ती पांच वर्षीय कैंसर पीड़ित बालक दिव्यांशु से मिले और कुशलक्षेम पूछा। गहलोत के सीकर प्रवास के दौरान बच्चे दिव्यांशु ने पत्र लिखकर अपने जन्मदिन (18 जून) पर मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा जताई थी। 

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने जयपुर में बच्चों के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जेके लोन हॉस्पिटल पहुंचकर महज पांच साल के कैंसर पेशेंट बच्चे दिव्यांशु के परिजनों से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने चिकित्सकों को दिव्यांशु की उचित देखभाल करने के दिशा-निर्देश दिए और उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

बच्चे के परिजनों ने जानकारी दी थी कि बच्चा सीएम से मिलना चाहता है, तो मुख्यमंत्री अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर जेके लोन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चे की तबीयत की जानकारी ली। साथ ही बच्चे के पूरे उपचार के दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बच्चे के परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार हरसंभव चिकित्सा उपचार और मदद करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान जेके लोन अस्पताल में कई मरीजों के परिजन भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने पहुंचे। कुछ बच्चों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फादर्स-डे पर गुलाब के फूल भी भेंट किए। इस दौरान मुख्यमंत्री अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का भी निरीक्षण किया और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों से मिले। गहलोत ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। अस्पताल के स्टाफ, नर्सिंग कर्मियों, चिकित्सा कर्मियों, पैरामेडिकल स्टाफ ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें