1977 के चुनावों के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव, राजस्थान कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्य, राजस्थान महिला कांग्रेस के अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य व बाद में चुनाव अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उपराष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “त्रिपुरा, गुजरात और मिजोरम की पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। वह एक बुद्धिमान प्रशासक और अनुभवी नेता होने के साथ महिला सशक्तिकरण का प्रतीक थीं। दृढ़ता के साथ उनकी सादगी ने उन्हें कई प्रशंसक दिए।
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी एक एक्स पोस्ट में दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “डॉ. कमला बेनीवाल जी के निधन से दुःख हुआ। राजस्थान में उनका लंबा राजनीतिक करियर रहा, जहां उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की। जब वह गुजरात की राज्यपाल थीं और मैं मुख्यमंत्री था, तब मेरी उनके साथ अनगिनत बातचीत हुई थीं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”