फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: सीपी जोशी ने सहयोगियों को बांटी रामचरितमानस, बोले- कई पीढ़ियों का सपना 22 जनवरी को होगा पूरा

Mon, 01 Jan 2024 07:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीपी जोशी ने साहयोगियों को रामचरितमानस भेंट करते हुए कहा कि रामलला विराजेंगे भव्य मंदिर में और दिवाली मनेगी पूरे भारत में। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश भर में धूम, लोगों में भारी जोश, उमंग और उत्साह है।
विज्ञापन
सहयोगियों को रामचरितमानस भेंट करते सीपी जोशी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भाजपा में काफी उत्साह है। 22 जनवरी को मंदिर के शुभारंभ में सहभागिता निभाने के लिए आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सहयोगी साथियों को रामचरित मानस और दीया-बाती भेंट की। 

विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने 22 जनवरी के दिन को उत्सव के रूप में मनाने का आह्नान किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम देश और दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक हैं। कई पीढ़ियों ने जो सपना देखा था वह अब पूरा होने जा रहा है। इस शुभ कार्य के लिए प्रभु श्रीराम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुना है। 22 जनवरी का दिन हर लिहाज से ऐतिहासिक होगा। प्रदेश भर से जनता प्रभु श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेगी। इसके लिए घर-घर पीले चावल बांटे जा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम की देशभर में धूम मची है। लोगों में भारी जोश, उमंग और उत्साह दिखाई दे रहा है। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों सहित आमजन जुलुस निकालने, रामायाण और हनुमान चालीसा का पाठ करने के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। देश इस दिन एक बार फिर से दीपावली मनाने जा रहा है। प्रदेश के नागरिकों ने अपने घर में दीप ज्योति जलाने का प्रण लिया है। इस अवसर पर चुनाव समिति संयोजक नारायण पंचारिया, विधायक बाल मुकुंदाचार्य, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें