फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी की नई पहल: पहले दिन जनसुनवाई में 200 फरियादी पहुंचे, गोठवाल बोले- कांग्रेस के खोदे गड्ढे भर रहे हैं

Thu, 13 Jun 2024 08:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने नई पहल की शुरुआत की है। अब बीजेपी नेता प्रदेश मुख्यालय पर जनसुनवाई करेंगे। इसके लिए प्रदेश मुख्यालय में हर दिन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
 
विज्ञापन
बीजेपी कार्यालय में जनसुनवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की समस्याओं का समाधान करने के लिए बीजेपी द्वारा शुरू की गई जनसुनवाई पहल के पहले दिन यानी गुरुवार को 200 लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं प्रदेश कार्यालय पर रखी। जनसुनवाई में खंडार विधायक जितेन्द्र गोठवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा और प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

विज्ञापन




शिकायतकर्ताओं में कई लोग पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार से पीड़ित थे, जिन्होंने अपनी जमीन से संबंधित समस्याएं, नौकरी जाने के बाद पीएफ का पैसा न मिलने की समस्या और अन्य मुद्दे सामने रखे। जनता ने कोरोना महामारी के दौरान खोई नौकरियों के चलते आर्थिक परेशानियों का भी उल्लेख किया।अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। जहां मामलों का संबंध सीधे मंत्रियों के विभागों से था, वहां समस्याओं को चिह्नित कर मंत्रियों को भेजने के निर्देश दिए गए। बीजेपी की यह पहल लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पार्टी के सामने रखने का मंच प्रदान करती है, जिससे त्वरित समाधान की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन


श्मशान की जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा
बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान के 84 साल के बुजुर्ग प्रहलाद सहाय मीणा अपनी समस्या लेकर पहुंचे। जब उनसे पूछा गया कि उनकी समस्या क्या है तो उन्होंने विधायक जितेन्द्र गोठवाल को बताया कि 2019 में उन्होंने श्मशान के लिए दो बीघा जमीन अलॅाट करवाई। लेकिन जब जमीन पर काम शुरू होने लगा तो भूमाफिया उस जमीन पर स्टे ले आए और काम रुकवा दिया। मामले को लेकर प्रहलाद सहाय मीणा का कहना है कि उन्होंने मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को भी अवगत करवाया है। सीपी जोशी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जल्द समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

कोरोना में नौकरी गई,पीएफ का पैसा नहीं मिला
सांगानेर निवासी अंकुर एक गैस एजेंसी में काम करते थे। कोरोना के कारण उनकी नौकरी चली गई। नौकरी जाने के कारण उन्हें पीएफ का पैसा नहीं मिला। वे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर अपने पीएफ के पैसे को लेकर गुहार लगाने के लिए पहुंचे थे। 

16 बीघा जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा 
जमवारामगढ़ आंधी के निवासी बाबूलाल शर्मा अपनी 16 बीघा जमीन के मामले को लेकर प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे। शर्मा ने विधायक जितेन्द्र गोठवाल को पूरे मामले से अवगत करवाया। शर्मा का कहना है कि उनकी 16 बीघा जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर अवैध रूप से बाउंड्री कर दी है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

शिक्षक संगठन भी पहुंचे गुहार लगाने
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों की मांग को लेकर कार्यालय पर शिक्षक नेता भी पहुंचे। तृतीय श्रेणी शिक्षक समिति के पदाधिकारी राधामोहन मीणा का कहना है कि पिछले छह साल से तृतीय श्रेणी शिक्षक तबादलों का इंतजार कर रहे हैं। पिछली सरकार के आखिरी कार्यकाल में आवेदन भी लिए गए। लेकिन प्रक्रिया आवेदन तक ही सिमित रह गए, अब हमें उम्मीद है कि बीजेपी की सरकार तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले कर हमें राहत प्रदान करेगी।

इनका कहना है...
इस जनसुनवाई का उद्देश्य प्रदेश में जनता की समस्याओं को समझकर उनका प्रभावी समाधान निकालना है। बीजेपी के पदाधिकारी रोजाना प्रदेश कार्यालय पर जनसुनवाई करेंगे, जिससे जनता की आवाज को सीधे पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सबसे ज्यादा समस्याएं पूर्ववर्ती सरकार में फर्जी तरीके से जारी हुए पटृों की आई है। हम समय रहते ही पूरे मामलें का जल्द ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

...जितेन्द्र गोठवाल, विधायक

इस तरह की आई समस्याएं

  • कांग्रेस की सरकार में फर्जी पटृों का प्रकरण 

  • जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा 

  • श्मशान की जमीन अलॉट हुई, लेकिन भूमाफियाओं ने किया कब्जा 

  • कोरोना के कारण नौकरी जाने से पीएफ का पैसा नहीं मिला

  • आम रास्ता बंद होने से परेशान कार्यकर्ता 

  • मारपीट का मामला 

  • तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों की फरियाद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें