फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: प्रदेश में 13 खंड कार्यालय और जोधपुर में नवीन डाक बंगले का होगा निर्माण, सीएम ने 88.60 करोड़ किए मंजूर

Tue, 30 May 2023 02:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, 13 नए सेक्शन ऑफिस और जोधपुर में बनेगा नया डाक बंगला। तीनों कार्यों में  88.60 करोड़ का आएगा खर्च।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 13 खण्ड कार्यालयों, जोधपुर में नवीन डाक बंगले और जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के निर्माण के लिए 88.60 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।

विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत की इस स्वीकृति से जयपुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग मुख्यालय परिसर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का निर्माण भी होगा। इसमें 53.80 करोड़ रुपये की लागत आएगी। साथ ही, जोधपुर में 14 करोड़ रुपये की लागत से नए डाक बंगले का निर्माण कराया जाएगा।

कुल 13 नवीन खंड कार्यालयों का निर्माण होगा
प्रदेश के नारायणपुर, तारानगर, बसेडी, फागी, मण्डरायल, चिड़ावा, जायल, सुल्तानपुर, सुजानगढ़, कठूमर, रामगढ़, वैर और नाथद्वारा सहित कुल 13 नवीन खण्ड कार्यालयों का निर्माण होगा। इनमें 20.80 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन तीनों ही कार्यों पर वर्ष 2023-24 में 35 करोड़ खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें