फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: गहलोत-पायलट सुलह पर रामलाल ने दागा सवाल, बोले- सीएम बताएं, सचिन के आरोपों पर अब कार्रवाई होगी या नहीं?

Tue, 30 May 2023 02:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गहलोत-पायलट के बीच सहमति की बात को लेकर भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने बयान जारी किया। उन्होंने सीएम से पूछा है कि सचिन पायलट की ओर से कांग्रेस सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अब सरकार कार्रवाई करेगी या नहीं?
विज्ञापन
विधायक रामलाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि बीती रात मीडिया के सामने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री वेणुगोपाल ने बताया कि राजस्थान के अंदर अशोक गहलोत और सचिन पायलट में जो विवाद था, उस बात का निपटारा हो गया है। अब वे मिलकर चुनाव लड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी राजस्थान की जनता आज भी वो सवाल पूछना चाहती है कि जो सचिन पायलट ने अजमेर में किया था।

विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि राजस्थान के अंदर 50 प्रतिशत से ज़्यादा भ्रष्टाचार है और सचिन पायलट ने कहा था कि RPSC के अंदर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार में डूबे होने की बात कही। एक बार नहीं अनेकों बार पत्र लिखा कि राजस्थान के अंदर भ्रष्टाचार की गंगोत्री बारां से शुरू होकर पूरे राजस्थान के अंदर फैल रही है। क्या राजस्थान की जनता इन सवालों का जवाब लिए बिना ही कांग्रेस को छोड़ देगी? और क्या सचिन पायलट के अंदर इतनी हिम्मत है कि अब वो कहे कि राजस्थान के अंदर कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है, जो वह पहले कह रहे थे कि राजस्थान भ्रष्टाचार के आखण्ड में डूबा हुआ है।

प्राकृतिक संपदाओं को लूटने के साथ मंत्रियों का भ्रष्टाचार छिपा नहीं
विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि ये सवाल अभी भी इसी तरीके से खड़े हैं। इसलिए इनकी अंदरूनी कलह को किसी तरीके से निपटाने का काम करें। भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही कहती आई है कि राजस्थान के प्राकृतिक संपदाओं को लूटने के साथ-साथ मंत्रियों की ओर से जो भ्रष्टाचार किया गया है, वो किसी से छिपा हुआ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें