फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Football Tournament: मुंबई अल्फा पर भारी पड़ी दौसा की टीम, पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से जीता मैच

Tue, 13 Jun 2023 01:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

मध्यान के बाद पलटा खेल। 1-0 से आगे चल रही मुंबई अल्फा पर जय भवानी क्लब ने एक गोल करते हुए मैच में बराबरी की। अंतिम तक आते-आते पेनल्टी शूटआउट में भवानी क्लब दौसा ने यह फुटबॉल मैच 5-4 से जीत लिया।
विज्ञापन
दौसा ने मुंबई अल्फा के बीच मुकाबला। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जय भवानी क्लब दौसा और मुंबई अल्फा के बीच इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में बड़ा ही रोचक मुकाबला देखने को मिला। शुरुआती खेल में मुंबई अल्फा 1-0 से आगे रही, लेकिन मध्यान के बाद जैसे ही दोनों टीमें खेलने लगीं। वैसे ही जय भवानी क्लब ने एक गोल करते हुए मैच बराबरी पर ला खड़ा किया, लेकिन बाद पेनल्टी शूटआउट में भवानी क्लब दौसा ने यह फुटबॉल मैच 5-4 से जीता।

विज्ञापन


दौसा के जय भवानी स्पोर्ट्स क्लब मैदान में स्थानीय टीम जय भवानी स्पोर्ट्स क्लब दौसा और अल्फा मुंबई के मध्य पहला फुटबॉल मैच खेला गया। मैच सुबह 7:20 बजे से शुरू हुआ। मैच के 8वें मिनट में मुंबई के जर्सी नंबर 18 आदर्श ने भवानी क्लब पर गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। भवानी क्लब के कोच प्रवीण बोहरा खिलाड़ियों को लगातार बाहर से उत्साह भरते रहे। आज भवानी क्लब ने लगातार विपक्षी टीम पर आक्रमण किए, लेकिन टीम को गोल करने में कामयाबी नहीं मिली। मध्यान तक मुंबई ने 1-0 से बढ़त बनाए रखी। मैच के 88वें मिनट में भवानी क्लब के जर्सी नंबर चार शरत मुंबई पर गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी पर लाए।

इसके बाद दोनों टीमों को 15- 15 का अतिरिक्त समय दिया गया।अतिरिक्त समय 15:15 मिनट में भी कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई और मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा पेनल्टी शूटआउट में भवानी क्लब ने मैच 5-4 से जीता।
विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच भवानी क्लब के शरत रहे
चर्चित खिलाड़ी-मुंबई के जर्सी नंबर 9 गौरव उर्फ भूरिया रहे, दर्शक भूरिया भूरिया बोलकर लगातार हूटिंग करते रहे। फुटबॉल मैच के दौरान मैच रेफरी, अमित, हरदीप, कुषाल, चंद्रपाल रहे। इस मैच के उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक शंकर लाल शर्मा, श्यामया शर्मा, प्रमोद शर्मा, महेश बादल, लोकेश शर्मा, अध्यक्ष जय भवानी स्पोर्ट्स क्लब, अरुण रेंजर, ओमप्रकाश बापीवाल, कैलाश सोनी, शिव बोहरा, कमलेश त्रिवेदी, आशीष शर्मा, अमरेश जाकड़, राजेंद्र बोहरा, राजेंद्र सोनी, ऋषि शर्मा, कैलाश गुरावा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें