फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur: अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग छात्रा के साथ ज्यादती, आरोपी के परिजन पीड़िता पर बना रहे राजीनामा का दबाव

Tue, 29 Mar 2022 09:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

नागौर में दसवीं की छात्रा से आरोपी ने छह महीने पहले दुष्कर्म किया था। अब आरोपी के परिजन पीड़िता और परिजन को राजीनामे के लिए धमका रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के कुचामन सिटी में छह महीने पहले नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। अब आरोपी के परिजन पीड़िता और उसके परिजनों पर राजीनामा का दवाब बना रहे हैं। 

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले ही आरोपी के कुछ परिजन पीड़िता के घर पहुंचे और मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाया। परिजनों ने पीड़िता और उसके पिता सहित अन्य परिजनों को अंजाम भुगतने की धमकियां दी। दो दिन पहले आरोपी के कुछ परिजन पीड़ित के घर पहुंचे और मामले की राजीनामा करवाने की दबाव देने लगे। जब उन्होंने राजीनामा करने से इनकार किया तो उन्होंने पीड़िता और उसके पिता को गालियां निकालते हुए धमकाया। जिसके बाद पीड़िता ने कुचामन थाने में रिपोर्ट दी है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के परिजनों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में रेप का आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसको मेड़ता की जेल में शिफ्ट किया गया है।


आरोपी के परिजन दे रहे धमकी
पीड़िता के पिता ने बताया कि छह महीने पहले 21 सितंबर को उसकी नाबालिग पुत्री से आरोपी ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेड़ता जेल भेज दिया था लेकिन इरफान के जो परिजन हैं, उनके घर आकर उनसे मामले की समझौते के लिए लगातार दबाव दे रहे हैं। साथ ही उन को धमकी भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन

यह था पूरा मामला

17 वर्षीय युवती ने कुचामन थाने में पेश होकर एक रिपोर्ट दी और उसमें बताया कि जब वह तीन साल पहले दसवीं क्लास में पढ़ रही थी, स्कूल के रास्ते में उसकी इरफान सोहेल नाम के लड़के से जान पहचान हो गई। इरफान ने शादी का झांसा देकर एक गिफ्ट में मोबाइल भी दिया। उसके बाद भी कई बार होटल में ले गया, जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिये। जिसके आधार पर वह लड़की को हवस का शिकार बनाता रहा। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो दोस्तों को भी दिखाई है।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें