फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में ढहाया कॉम्पलेक्स, आसाराम से जुड़े तार

Mon, 21 Oct 2013 06:45 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक अवैध कमर्शियल कॉम्पलेक्स को तोड़ दिया गया है। इस कॉम्पलेक्स के तार आसाराम से भी जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


जयपुर की मेयर ज्योति खंडेलवाल के घर के पास ही एक मल्टी स्टोरी कमर्शियल कॉम्पलेक्स का अवैध निर्माण किया जा रहा था।

इस पर कार्रवाई करते हुए जयपुर नगर निगम ने सोमवार को इसे तोड़ दिया।

यह कॉम्पलेक्स जयुपर के चांदपोल बाजार स्थित बाबा हरिशचंद मार्ग पर था। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जोन कमिश्नर के नेतृत्व में इसे ढहा दिया गया। इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किए गए।

इस निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स में आसाराम का निवेश होने की आशंका जताई जा रही है। नगर निगम को शक है कि इसमें आसाराम की काली कमाई लगी है। इस संबंध में दस्तावेज मंगवाकर जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी राजस्थान में भीलवाड़ा, जयपुर में आगरा रोड और मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित कई स्थानों पर आसाराम के अवैध आश्रम और जमीनों से कब्जे हटाए गए हैं।

कॉम्पलेक्स में कार्रवाई आवासीय निर्माण की आड़ में व्यावसायिक निर्माण और नक्शे के खिलाफ किए गए निर्माण की वजह से की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें