फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या: बेटी के साथ सो रही पत्नी का रात ढाई बजे पति ने कुल्हाड़ी से काट दिया गला, फिर खुद लगाई फांसी 

Thu, 17 Mar 2022 07:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

राजस्थान के चूरू में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने बताया कि उसका जीजा शराब का आदी था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
मातम में बदल गईं परिवार की खुशियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली से एक दिन पहले राजस्थान के चूरू में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिले के सुजानगढ़ से 18 किमी दूर स्थित बड़ाबर गांव में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  बड़ाबर गांव में भागुराम मेघवाल (44) ने बुधवार रात 2.30 बजे पत्नी विमला (40) की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद कमरा और उसकी दीवारें खून के छींटों से लाल हो गईं। हत्या के दौरान 12 साल की बेटी अपनी मां के साथ ही सो रही थी। नींद खुलते ही वह भागकर दादा के पास पहुंची और उन्हें रोते हुए घटना की जानकारी दी। इस दौरान भागुराम ने ढाणी से 200 मीटर दूर खेजड़ी पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  

मृतका का भाई बोला-शराब का आदी था जीजा
वारदात की सूचना पर सदर थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर नारायणराम और एएसआई  तनसुख राम मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव राजकीय बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस ने वारदात को लेकर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ भी है। मृतका विमला के भाई शिशुपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा भागुराम शराब का आदी था। बुधवार रात उसने बहन ही हत्या कर दी और खुद ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन

मां के पास ही सो रही थी 12 साल की बेटी 
जानकारी के अनुसार मृतक दंपति के दो बेटे और दो बेटियां है। 12 साल की एक बेटी वारदात के समय मां के पास ही सो रही थी। नींद खुलने पर उसने मां को खून से लथपथ देखा। वह दौड़ी-दौड़ी दादा के पास पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी। इस तरह का मंजर देख बेटी को हालत काफी खराब है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें