परचून की दुकान युवक कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए आते हैं। दोनों आरोपी उधार सामान लेने के लिए आए थे। दुकानदार से दो आरोपियों ने उधार में कोल्ड ड्रिंक मांगी थी। दुकानदार ने सामान देने से इनकार कर दिया।
धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र के जारगा गांव में शुक्रवार शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के 6 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से पति पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में घायल हुए पति-पत्नी को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घायल राजवीर 47 साल पुत्र भूरी ने बताया कि उसका भतीजा जितेंद्र गांव में परचून की दुकान चलाता है। जिस दुकान पर गांव के रहने वाले कोमलए रोहित और उसके दोस्त उधार कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए आते हैं। दोनों आरोपी उधार सामान लेने के लिए आए थे। इसी दौरान जितेंद्र ने उन्हें उधार सामान देने से इनकार कर दिया। नाराज होकर उस दौरान दोनों वहां से वापस चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद कोमलए रोहित और शिव सिंह आदि समेत करीब 6 से अधिक युवक दुकान पर पहुंचे थे। जिसके बाद आरोपियों ने जितेंद्र के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
शोर शराबा सुनकर राजवीर और उनकी पत्नी उमा देवी घटनास्थल पर पहुंच गई।
बीच-बचाव के दौरान आरोपियों ने राजवीर और उनकी पत्नी उमा देवी के साथ लाठीं-डंडों से बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की सूचना मिलने पर बसेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आरोपी पुलिस को देख कर भाग खड़े हुए। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़ितां की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।