फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honor killing: बेटी ने प्यार किया तो पिता ने मार डाला, गांव में फैलाई शादी की बात, तीन साल बाद ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 09 Dec 2022 08:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर जिले में एक पिता ने बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। गांव वालों को आरोपी पिता ने बताया कि उसने बेटी की शादी ग्वालियर में कर दी है, लेकिन अब पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पिता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर जिले में ऑनर किलिंग के मामले का खुलासा हुआ है। तीन साल पहले पिता ने बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में उसके शव को नदी में फेंक दिया था। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। अब पुलिस ने आरोपी पिता को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चुन्नी से गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी थी।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना जिले के मनियां थाना इलाके की है। डीएसपी दीपक खंडेलवाल ने बताया कि 2 अक्टूबर 2019 को बगचोली गांव के पास खार नदी में एक अज्ञात लड़की का शव मिला था। मृतक नाबालिग लड़की की गर्दन में चुन्नी का फंदा बंधा हुआ था। पीएम रिपोर्ट से पता चला कि लड़की की गला दबाकर हत्या की गई है। मनियां थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 

लंबे समय तक युवती पहचान नहीं हो पा रही थी। ना ही इस तरह की लड़की के गुमशुदा होने का केस आसपास के किसी थाने में दर्ज कराया था। इस बीच सामने आया कि कौलारी थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव से विरोगी जाटव की बेटी ममता उर्फ उपासना तीन साल से गायब है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह फरार हो गया। अब पुलिस ने विरोगी जाटव को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

गांव में कहा-बेटी की शादी कर दी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी विरोगी ने पुलिस पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा किया। उसने बताया कि उसकी बेटी ममता 3 साल पहले गांव के लड़के के साथ भाग गई थी। कुछ दिन उसके साथ रहने बाद वह वापस घर आ गई, लेकिन उसने उस लड़के से बात करना बंद नहीं किया। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। आखिर में तंग आकर उसने बेटी को ग्वालियर में रहने वाले उसके मामा के घर छोड़ दिया। 

इसके बाद भी उपासना अपनी आदत से बाज नहीं आई, वह उस लड़के से लगातार बात करती रही। 1 अक्टूबर 2019 को वह बेटी को लेने के लिए ग्वालियर पहुंचा, जहां से वह घर ले जाने की बात   कहकर उसे अपने साथ ले आया। जहां से वह बेटी को लेकर बगचोली गांव स्थित खार नदी के पास पहुंचा और फिर चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को नदी में फेंक कर वह गांव वापस आ गया। धीरे-धीरे उसने गांव में बेटी की शादी ग्वालियर में करने की बात फैला दी।

बदनामी का था डर, इसलिए मार डाला
आरोपी विरोगी जाटव ने बताया है कि उसकी बेटी का गांव के एक दबंग लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह तीन बार उसे भगाकर ले गया था। लड़का गांव के दबंग परिवार स था, इसलिए उसने थाने में शिकायत नहीं दी थी। उसने ममता को उसके मामा के घर भी भेजा, लेकिन उसने लड़के से बात करना बंद नहीं किया। बेटी के बार-बार भागने से उसकी बदनामी हो रही थी, इसी के चलते उसने उसकी हत्या कर दी।  

तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी उपासना
आरोपी विरोगी जाटव ने बताया कि खेती और मजदूरी करके घर खर्च चलता था। उसके एक बेटी और दो बेटे हैं। मजदूरी करके वह बेटी को पढ़ा रहा था। ममता अपने गांव खरगपुर से करीब दो किमी दूर एक स्कूल में पढ़ने जाती थी। उसके साथ एक गांव का लड़का भी जाता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया था। ममता दसवीं क्लास में थी, लेकिन फेल हो गई थी। इसके बाद उसके पिता ने उसे मामा के घर भेज दिया था।  
विज्ञापन

कैसे हुआ हत्या का खुलासा?
ममता की मौत की गुत्थी तीन साल से उझली हुई थी। डीएसपी दीपक खंडेलवाल ने बताया कि इन दिनों कई साल से थानों में लंबित पड़े केसों का निस्तारण कराया जा रहा है। करीब एक सप्ताह पहले उन्होंने ममता के केस की फाइल देखी थी। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की बात कही गई थी। मामले की जांच के लिए तीन साल पहले गुमशुदा हुई लड़कियों की फाइलें मंगाई गईं। इस दौरान जांच में पता चला कि खरगपुर गांव में रहने वाली ममता तीन साल से लापता है, उसके पिता ने इस संबंध में कोई केस भी दर्ज नहीं कराया है। लड़की मामा के घर गई थी, जिसके बाद से वह कभी वापस नहीं लौटी। पूछताछ के लिए ममता के पिता विरोगी जाटव को थाने बुलाया गया तो वह फरार हो गया। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें