फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit and Run Case in Bikaner: तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल को मारी टक्कर, जवान गंभीर घायल

Wed, 09 Mar 2022 06:50 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बीकानेर में कांस्टेबल ने एक गाड़ी को रूकने का इशारा किया लेकिन गाड़ी ट्रैफिक कांस्टेबल को रौंद कर चल गई। डॉक्टरों का कहना है कि ट्रैफिक जवान की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
बीकानेर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर में नेशनल हाईवे 11 पर तेज गति से आ रही कार ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैफिक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कांस्टेबल को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन

बता दें कि कोलायत थाना क्षेत्र में हाइवे एनएच-11 ट्रैफिक कांस्टेबल मुकेश मीणा अपनी ड्यूटी कर रहा था। ट्रैफिक कांस्टेबल मुकेश ने तेज गति से आ रही एक कार को रूकने का इशारा किया लेकिन कार चालक ने कार को रोकने के बजाय ट्रैफिक कांस्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों का कहना है कि घायल कांस्टेबल की हालत बेहद गंभीर है। 


कोलायत थाना क्षेत्र के टी आई प्रदीप चारण ने बताया कि और टक्कर मारने वाली कार की तलाश के लिए नाकाबंदी करवाई गई। हादसे की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, यातायात प्रभारी प्रदीप चारण पीबीएम अस्पताल पहुंचे और घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य संबंधी हालात की जानकारी ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कार सवार से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें