फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, कहा- सीएमएचओ के लिए ली घूस   

Fri, 29 Apr 2022 07:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम के गिरफ्त में आए आरोपी ने बाड़मेर सीएमएचओ के लिए घूस लेने की बात कही। सीएमएचओ से दो घंटे की पूछताछ के बाद अफसरों ने उनकी भूमिका से इनकार किया है।
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर स्वास्थ्य भवन में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक के जिला समन्वयक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को आरोपी अजय कल्याण को 35 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा। 

विज्ञापन


जिला एसीबी में एक परिवादी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि बालोतरा स्थित संजीवनी अस्पताल में सोनोग्राफी सेंटर के प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। प्रमाण पत्र को जारी करने के लिए आरोपी अजय कल्याण 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। बाद में सौदा 40 हजार पर तय हुआ। 5 हजार रुपये आरोपी पहले ही ले चुका था। शुक्रवार को बाकी की रकम लेते हुए उसे एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। 

अधिकारियों से कहा सीएमएचओ के लिए ली रिश्वत 
गिरफ्तारी के बाद आरोपी अजय ने एसीबी के अधिकारियों से कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ ) के लिए उसने यह रिश्वत ली थी। जिसके बाद एसीबी बाड़मेर के अतिरिक्त एएसपी रामनिवास सुंडा ने अधिकारियों के साथ सीएमएचओ बाबूलाल विश्नोई से पूछताछ की। सीएमएचओ के कार्यालय में करीब दो घंटे चली पूछताछ के बाद एसएसपी ने उनकी भूमिका से इनकार किया। बाबूलाल विश्नोई ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें