फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: दो कॉटन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, आसमान में दिखा धुंए का गुब्बार, हवा से दूसरी फैक्ट्री में भी भड़की 

Fri, 29 Apr 2022 06:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर के रीको इंडस्ट्रीयल एरिया की दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। कॉटन होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। 
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर के विजयनगर में रीको इंडस्ट्रीयल एरिया की दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। फैक्ट्रियों में कॉटन होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मी आग पर काबू पाया गया। आग से करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है, लेकिन आग कैसे लगी अब तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।  

विज्ञापन


डीएसपी पूनम बरगड़ ने बताया कि विजयनगर के रीको इंडस्ट्रीयल एरिया के कमल इंडस्ट्री और कमला एग्रो इंडस्ट्री में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई थी। आग पहले एक ही फैक्ट्री में आग लगी थी, लेकिन हवा के साथ बढ़ती आग ने पास की जिनिंग फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और दमकल को सूचना की गई। सूचना पर विजयनगर से पहुंची तीन दमकलों ने आग पर काबू पाया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें