फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh: चार साल से फरार आबकारी विभाग में गबन का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 10 हजार का इनाम

Sat, 16 Mar 2024 08:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

नोहर के आबकारी विभाग में साढ़े 32 लाख के गबन के मामले में चार साल से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले के नोहर में आबकारी विभाग में लगभग चार साल पहले हुए साढ़े 32 लाख के गबन के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। 

विज्ञापन


नोहर थाना प्रभारी सीआई ईश्वरानंद शर्मा ने बताया कि सतवीर जाट निवासी चक 14 एनडीआर, आदर्शनगर थाना हनुमानगढ़ टाउन को गिरफ्तार किया गया है, जोकि 4 वर्षों से फरार था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने भरसक प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम घोषित किया गया। 

थानाधिकारी ने बताया कि 10 दिसंबर 2019 को आबकारी विभाग में निरीक्षक बालकृष्ण शर्मा द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर 32 लाख 57 हजार 320 रुपये के गबन का मुकदमा नोहर थाना में दर्ज हुआ था। यह गबन वर्ष 2019-20 में शराब की 15 दुकानों से इकट्ठा की गई राशि से संबंधित था। इस मामले में एक कनिष्ठ सहायक इंद्रजीत सिंह, बजरंग लाल जाट (57) निवासी जोजासर थाना खुइयां और धर्मवीर जाट (35) निवासी चनाण थाना भादरा जिला हनुमानगढ़ को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। थानाधिकारी ने बताया कि सतवीर जाट को पकड़ने में सिपाही विजय सिंह और राजेश की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें